डीएम ने जागरूकता वाहन को किया रवाना
आरके धनगर
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पॉलीटेक्निक कॉलेज के परिसर एआरटीओ कार्यालय वृन्दावन में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र, छात्राए, गणमान्य तथा ईरिक्शा, ऑटो, कार आदि के संचालकों को संबोधित करते हुए उन्हे यातायात नियम आदि की जानकारी दी। खरे ने कहा कि यातायात के नियमों पालन करें और सुरक्षित चलें, जिससे किसी के साथ कोई अनहोनी न हो। घर पर हमारे परिवार वाले इंतजार करते हैं।
दुर्घटना से आप ही नहीं बल्कि परिवार भी संकट झेलता है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, विधायक मांट राजेश चैधरी आदि ने सड़क सुरक्षा पखवाडे पर अपने अपने विचार व्यक्त किये और छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा पखवाडे की शपथ दिलाई तथा ईरिक्शा, ऑटो, बस पर वृन्दावन, बरसाना, नन्दगांव, बल्देव, गोवर्धन आदि सहित विभिन्न स्थानों के सरकारी रेट के स्टीकर लगाये। ई रिक्शा, ऑटो, बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक मांट राजेश चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन दल द्वितीय) मनोज प्रसाद वर्मा, एआरटीओ प्रदीप कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, डीआईओएस भास्कर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












