Homeआजमगढ़प्राइमरी व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में मिली कमियों को तत्काल निस्तारण का...

प्राइमरी व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में मिली कमियों को तत्काल निस्तारण का आदेश

प्राइमरी व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में मिली कमियों को तत्काल निस्तारण का आदेश

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा गठित टीम ने कई विद्यालयों की किया जांच
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद लखनऊ से गठित टीम में अशोक कुमार उप शिक्षा निदेशक शिक्षा निदेशालय लखनऊ, जिवेंद्र सिंह एरी विशेषज्ञ अधिष्ठान समग्र शिक्षा राज्य परियोजना लखनऊ, सरोज प्रजापति वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज ने जिले में दूसरे दिन अहिरौला, कोयलसा, बिलरियागंज, अजमतगढ़ समेत कई प्राइमरी, जूनियर, कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने बीआरसी अहिरौला के अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय अहिरौला समेत कई स्कूलों की गहनता से जांच की।

जांच के दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय अहिरौला में कई खामियां मिली। रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि 2 शिक्षक एवं एक अनुचर 6 महीने से अनुपस्थित चल रहे हैं, जिन्हें हटाकर दूसरे को रखने के लिए जांच टीम ने निर्देश दिए। लखनऊ से आई टीम ने अहिरौला क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पर कई खामियां नजर आई। टीम को विद्यालय की खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला, वाशिंग मशीन खराब थी, इसके साथ ही आवास में छात्राओं के सोने के लिए बेड बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया।

एक बेड पर दो से ज्यादा छात्राएं सो रही थी जिसके कारण टीम ने आपत्ति जताई। वहीं किचन में साफ सफाई रखने के लिए विशेष रूप से चेतावनी भी दी गई। वहां से टीम सीधे बीआरसी संसाधन केंद्र फूलपुर का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम फूलपुर के टेवंगा गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां पर शैक्षणिक गुणवत्ता ठीक-ठाक पाई गई। इसके अलावा कोयलसा, बिलरियागंज के भी विद्यालयों का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की गई। वहीं पर कुछ विद्यालयों को एहतियात बरतने के भी जांच टीम द्वारा दिशा निर्देश दिए गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read