Homeआजमगढ़ठाकुर अनुकूल चंद्र के 135वें जन्मोत्सव पर आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम

ठाकुर अनुकूल चंद्र के 135वें जन्मोत्सव पर आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम

ठाकुर अनुकूल चंद्र के 135वें जन्मोत्सव पर आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम

आरके गेस्ट हाउस में हुआ आयोजन
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी के 135वें जन्मोत्सव पर आरके गेस्ट हाउस में विविध उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी की भव्य झांकी निकाली गई, जो मुकेरीगंज, पहाड़पुर, पुरानी कोतवाली, चौक, आदि क्षेत्रों से होते हुए पुनः उत्सव स्थल पर पहुंची। झांकी के दौरान भक्तमंडल ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी के जयकारें लगाते रहे।

उधर, जन्म महोत्सव के मौके पर रविवार की प्रातः से ही वेद मांगलिक, ऊषा कीर्तन एवं प्रभातफेरी, समवेत, विनती, प्रार्थना पत्र एवं धर्मगंथ पाठ किया गया। इसके बाद संगीतांजलि, धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद एक बार जो भंडारा और भजन कीर्तन की शुरुआत हुई तो देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर मातृ सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

भक्त मंडल को संबोधित करते हुए पद्माकर लाल वर्मा, घुट्टूर सेठ ने ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी के जीवन संघर्ष साझा करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्वों के सानिध्य से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव भी बताए। ठाकुर जी ने मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के भलाई के लिए निरंतर कार्य किया। पृथ्वी के समस्त जीवों का कल्याण उनका सर्वोच्च स्वार्थ और मनुष्य के निर्मल प्रेम को पाना ही उनकी परम प्राप्ति रही।

कार्यक्रम एसपीआर केएम अस्थाना ने आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए कहाकि गुरू के माध्यम से ही परमात्मा के आशीष को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सांस्कृतिक मूल्यों का पतन, अनियमित दिनचर्या व जीवनशैली और केवल भौतिक सुख की इच्छा, मानव समाज के समक्ष एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। आज मनुष्य अपने अंर्तद्वंद्व से जूझ रहे हैं और व्याकुल हैं, वे शांति, समृद्धि और सुख की तलाश में जीवन के सद्मार्ग से भटकते जा रहे हैं। ऐसे समय में हमें ठाकुर जी द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर शैलेश पांडेय, अरविन्द जायसवाल, वेदप्रकाश गुप्ता, रेखा रानी, सावित्री सिंह, सरोज सिंह, पूनम वर्मा, तारा वर्मा, किरन गुप्ता समेत भारी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read