HomeFirozabadजैन समाज ने धूमधाम के साथ निकाली भगवान आदिनाथ जी की रथयात्रा

जैन समाज ने धूमधाम के साथ निकाली भगवान आदिनाथ जी की रथयात्रा

जैन समाज ने धूमधाम के साथ निकाली भगवान आदिनाथ जी की रथयात्रा

आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर में बुधवार को 1008 श्री आदिनाथ भगवान का 101वां जैन मेला महोत्सव संपन्न हुआ। दिन बुधवार की सुबह 1008 श्री आदिनाथ भगवान की रथयात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में दर्जनों की संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष व बच्चे शामिल रहे। मार्ग में रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर के जैन गली स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर पंचायती बड़ा जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। रथयात्रा दीपा का चौराहा, बल्देव रोड, दीक्षित कॉम्पलेक्स, रामलीला मैदान, अधैत बिल्डिंग, राजकीय बालिका इंटर कालेज, भारत माता चौक, सब्जी मंडी, सुभाष चौराहा, एटारोड स्थित जैन मंदिर पहुंची और वहां से पुन: इसी रास्ते से वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा के साथ काफी संख्या में महिला-पुरुष चल रहे थे। जो ध्वनि विस्तारक यंत्र की मधुर ध्वनि पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस दौरान रथयात्रा का जहां एक ओर पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं जगह-जगह फल एवं पानी का वितरण भी किया गया।रथयात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक प्रेमपाल धनगर, दीपक राजौरिया, दिनेश गुप्ता, सचिन जैन क्षेत्रीय सह संयोजक/लोकसभा प्रभारी मथुरा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश, रामतीर्थ चक, जसवीर प्रसाद जैन, जयंत जैन, सुनील जैन, मुकेश चन्द्र जैन, सुरेन्द्र जैन, सत्येन्द्र जैन एडवोकेट, महेश जैन, प्रदीप जैन, नीरज जैन, राजीव जैन, कुनाल जैन, सचिन जैन, चंदेश जैन, विष्णु जैन, सत्येन्द्र जैन, विक्रांत जैन, सत्यशील जैन, हेमंत जैन साहू, बलवीर जैन, धीरज जैन, राजेश जैन, पंकज जैन, मुकुल जैन, विपिन जैन, विपुल जैन, संदीप जैन, चन्द्रगुप्त जैन, गौरव जैन, गुडडा जैन, नितुल जैन, रोबिन जैन, रेखा जैन, पवित्रा जैन, मोनिका जैन, पीहू जैन, आरती जैन, मेघा जैन, रानी जैन, पिंकी जैन, महक जैन, सोनाल जैन आदि मौजूद रहे|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read