963151
नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बजरंगबली के भक्तों द्वारा जगह—जगह स्टाल लगाकर पूड़ी सब्जी, हलुआ, बूंदी, छोला, चावल का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया।महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ा बाग में ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगल के दिन विद्यालय परिवार के लोगों ने मिलकर सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया। गुरु परंपरा पूजन ध्यान शिक्षिका आशा अवस्थी व रुपाली शर्मा ने किया।








