कार्य शुरू नगर पालिका अधिकारियों द्वारा कराये जा रहे वार्डों में मानकविहीन कार्यों को लेकर वार्ड 7 के सभासद माता अहिरवार ने पहले ही मोर्चा खोल रखा है लेकिन ज़ब वार्ड में सीसी रोड डालने का टेंडर पालिका से हो गया जिस पर ठेकेदार ने कहा कि दलितों के मोहल्ले में रोड नहीं डालूंगा जिस पर वार्ड मेंबर ने इसका विरोध किया और मामले की शिकायत की। दैनिक तेजस टुडे समाचार पत्र में खबर प्रकाशित की गयी।
उस मामले को डीएम राजेश पांडेय ने मामले को संज्ञान में लिया और ईओ राम अंचल कुरील को कड़े निर्देश दिये जिस पर ईओ ने ठेकेदार को नोटिस दिया और 7 दिन में सीसी डालने के निर्देश दिये।








