सांड के हमला से वृद्ध की हुई मौत
अश्वनी सैनी
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर मजरा उसरावां गांव में गुरुवार की शाम वृद्ध की सांड के हमले से मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर मजरा उसरावां गांव के रहने वाले वृद्ध कुन्हू प्रसाद गुरुवार शाम अपने नए मकान से पुश्तैनी मकान में जा रहे थे। इसी दरम्यान गांव में मौजूद सांड आया और पीछे से आकर हमला कर दिया। जब तक वृद्ध कुछ समझ पाता, तब तक उसने वृद्ध को उठाकर पटक दिया। ग्रामीणों ने देखा तो किसी तरह सांड को भगाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटा देशराज मौके पर पहुंचा और जख्मी पिता कुन्हू को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














