HomeArticleऐ! चीन.....

ऐ! चीन…..

ऐ! चीन…..

ऐ! चीन तेरा जीना हराम कर देंगे,
तेरा सारा वार हम नाकाम कर देंगे।
तवांग में अभी तूने जो की थी घुसपैठ,
फिर किया हिमाकत तो ढेर कर देंगे।

राफेल, सुखोई भी हैं इंतजार में,
हम जिनपिंग की नाक में दम कर देंगे।
गलवान में ऐ! ड्रैगन तू पहले की गलती,
विस्तारवादी नीति का ईलाज कर देंगे।

दोहरा चरित्र तेरा जानती है दुनिया,
प्यार से न समझा भूगोल बदल देंगे।
ड्रोन, फाइटर, एयरक्राफ़्ट तूने खड़ा किया,
उकसाया जो इस बार तिरंगा गाड़ देंगे।

पंचशील की बात हम तुमसे करते आए,
युद्ध हुआ तो तेरी मिट्टी लाल कर देंगे।
बासठवाला भारत बहुत बदल चुका सुन,
तेरी मटर जैसी आँख, राई कर देंगे।

हथियारों के बल जंग जीती नहीं जाती,
तेरे एटमबम का मुँह तेरी तरफ कर देंगे।
धरती, अम्बर और समंदर होंगे गवाह,
बन मत सिकंदर फन कुचल के रख देंगे।
…!!जय हिन्द!!…
..!! जय हिन्द की सेना!!..
रामकेश एम. यादव
(कवि, साहित्यकार), मुम्बई

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read