JAUNPUR NEWS : मां जीवन की सबसे बड़ी मार्गदर्शक गुरु: अन्जनीनन्दन दास
साढ़े 3 सौ जरूरतमन्दों को वितरित किया गया कम्बल
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। समाजसेविका की पुण्यतिथि पर समसपुर पनियरिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जहां साढ़े 3 सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। आगंतुकों ने उनके जीवन चरित्र प्रकाश डाला।
हरिद्वार आश्रम से आए राष्ट्रीय संत स्वामी अंजनी नंदन दास महाराज ने कहा कि जीवन की सबसे बड़ी गुरु पालनहार मार्गदर्शक माता होती है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होती है। उन्होंने समाज सेविका स्व: सुमित्रा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सुमित्रा देवी महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा काम करती रही और समाज में जरूरतमंदों के लिए मदद करती रही। मां के पालन का कर्ज की भरपाई कभी कोई पूरी नहीं कर सकता। भाजपा नेता अजय सिंह व रविंद्र सिंह दादा ने कहा कि सुमित्रा देवी हमेशा गरीब असहाय लोगों के लिए लड़ी हैं और न्याय दिलाने का काम किया है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकेशर पाल ने कहा कि मां की चरणों में सभी तीर्थ होते हैं और मां ही धरती की पहली भगवान होती है। इस दौरान भाजपा नेता कवि जनार्दन अस्थाना, शरद सिंह, जितेंद्र सिंह, सुशील सिंह, दुर्गेश सिंह ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
स्व. सुमित्रा देवी प्रबंधक समर बहादुर यादव की पत्नी व भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन की माता थीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत स्वामी अंजनी नंदन दास महाराज व समर बहादुर यादव के हाथों साढे 3 सौ जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा नेता सुनील कुमार ने सबका आभार जताया। इस अवसर पर रामजस मिश्रा, श्याम बाबू, रामकिशुन राजभर, चन्दन यादव, मिठाई यादव, रामाशंकर, रमेश यादव, जियालाल, सौरभ सिंह, ईश्वर लाल, अशोक यादव, प्रमोद यादव, उमाशंकर, डॉ अनिल, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन प्रशांत सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











