नवादा नगर परिषद मुख्य पार्षद प्रत्याशी रश्मि ने झोंकी ताकत
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। नवादा नगर निकाय चुनाव 2022 का घमासान अब तेज हो चुकी है। इसमें सबसे अहम पद मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद की है। नवादा नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य पार्षद उम्मीदवार समाज सेवी डॉ. आरपी साहू की धर्मपत्नी रश्मि साहू गुप्ता की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अब तक जितने भी नप मुख्य पार्षद की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं, उनमें किसी न किसी बड़े राजनैतिक दलों का हाथ रहा है, लेकिन रश्मि साहू गुप्ता ने इस मिथ्या को तोड़ते हुए जनसमर्थकों के सहयोग से चुनाव मैदान में एक नया व मॉडल नवादा बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैै। लगातार धुआंधार प्रचार-प्रसार ने लोकप्रियता बढ़ा दी है।
मुख्य पार्षद उम्मीदवार रश्मि साहू गुप्ता ने नगर विकास को लेकर 18 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें शहर की सड़कों को बनवाना तथा पानी निकासी की व्यवस्था करना, सभी सफाई कर्मी की नौकरी स्थायी करना, नवादा कोर्ट में काम करने वाले अधिवक्ताओं के लिए जमीन उपलब्ध कराना, खुरी नदी को साफ एवं स्वच्छ करना, ठेला भेंडर के लिए स्थाई दुकान बनवाना, बुजुर्गों के लिए पार्क बनवाना, चिल्ड्रेन पार्क की व्यवस्था करना, प्रत्येक वार्ड में पुस्तकालय एवं खेल घर बनवाना, हरिश्चन्द्र स्टेडियम का विकास कर खेल भवन को खिलाड़ियों को समर्पित करना, पटना के तर्ज पर सुलभ इंटरनेशनल की व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करना, हर वार्ड में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्था करना, हर वार्ड में पानी की स्थाई टंकी की व्यवस्था करना, शहर को जाम से मुक्ति का मार्ग प्रषस्त करना, विधवा एवं वृद्धा पेंशन में बढ़ोत्तरी तथा उनके लिए आवास की व्यवस्था करना, वृद्धाश्रम की सुसज्जित व्यवस्था करना, शिक्षित बोरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता में बढ़ोत्तरी की मांग करना, नवादा शहर को मॉडल टॉउन बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करना तथा सभी छठ घाटों का सौन्दर्यीकरण करना शामिल है। मंगलवार को समाज सेवी डॉ आरपी साहू व प्रत्यशी रश्मि साहू गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ नगर के पुरानी बाजार में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जिसमें लोगों की आपार समर्थन मिलते देखा गया। पुरानी बाजार स्थित बरनवाल सेवा समिति के सैंकड़ों महिला व पुरूषों ने फूल-माला से स्वागत किया। मौके पर रवि गुप्ता सहित कई समर्थक मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











