शिकायतों को गम्भीरता से लें अधिकारी: डीएम
शिकायतों को गम्भीरता से लें अधिकारी: डीएम
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस में हुआ जहां जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायती पत्रों का गम्भीरता से समयान्तर्गत निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 184 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। राजस्व विभाग से सम्बन्धित सबसे अधिक 101 शिकायतें प्राप्त हुई।
पुलिस विभाग से सम्बन्धित 13, विकास विभाग से सम्बन्धित 27, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 22, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित 8, कृषि विभाग से सम्बन्धित 3, नगर पंचायत से सम्बन्धित 4 एवं अन्य विभाग से सम्बन्धित 6 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, उपजिलाधिकारी फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।