HomeJaunpurवन विभाग की जमीन पर की गई अफीम की खेती को पुलिस...

वन विभाग की जमीन पर की गई अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

वन विभाग की जमीन पर की गई अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। नक्सल प्रभावित हरदिया पंचायत के परतौनिया गांव के घने जंगल में अफीम की बड़े पैमाने पर खेती होने की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी और मजिस्ट्रेट संजय कुमार के नेतृत्व में थाने में पदस्थापित पुलिस बल और स्वाट के जवान के साथ शनिवार की सुबह 10 बजे से ही पुलिस गांव के आसपास के घने जंगलों में घेराबंदी कर अफीम की खेती को नष्ट करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को एक देशी राइफल भी मौके से बरामद हुई है। 2 एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए पुलिस पूरी तैयारी से मौके पर पहुंची थी आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर को इसके लिए पुलिस ने लगाया था।

एसडीपीओ विक्रम सिहाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अफीम की खेती होने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना सत्यापन होने के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी के लिए भेजा गया।पूरी टीम 2 घंटे घने जंगल में रास्ता सफर करने के बाद मौके पर पहुंचकर वन विभाग की भूमि में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। मौके से एक देसी राइफल भी बरामद किया गया है पूरी कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट संजय कुमार उपस्थित थे।

सभी फसल पूरी तरह से तैयार थी। कुछ दिन में ही इसे काटा जाता उसके बाद इसकी तस्करी की जानी थी। पुलिस की इस कार्रवाई से उग्रवादी और तस्करों को भारी नुकसान हुआ है। इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक एक बिंदु पर जांच कर अफीम की खेती करने वाले लोगों को विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read