कृषक जागरूकता गोष्ठी/प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेन्ट आफ काप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन विकास खण्ड भरावन में किया गया जिसमें विकास खण्ड मरावन में मुख्य अतिथि विनोद सिंह तोमर, ब्लाक प्रमुख, भरावन द्वारा गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया।
मुख्य अतिथि ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अनेकों योजनायें चलायी जा रही है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार द्वारा 06 वर्षाे में विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में दोगुने से ज्यादा की वृद्धि की गयी है। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रगतिशील कृषक गुल्ले, शिवनन्दन, कमलेश तिवारी, कालीचरण, प्यारे लाल, राज नरायण, अशोक तिवारी, जितेन्द्र सिंह, शिवकुमार सिंह एवं मान सिंह को निःशुल्क तोरिया मिनीकिट्स बीज वितरित किया गया तथा कृषक प्रमोद बिहारी शुक्ला, शशांक मिश्रा, गयाबक्श सिंह, अरविंद तिवारी एवं राजेश कुमार को सोलर पम्प स्वीकृत प्रमाण पत्र एवं कृषक जगदेव एवं जितेन्द्र सिंह को पावर स्प्रेयर मशीन वितरित किये। इसके अलावा श्रीअन्न मिलेट्स के प्रचार-प्रसार हेतु मिलेट्स प्रिंटेंट टोपी एवं टी-शर्ट भी वितरित किये गये। डा० नन्द किशोर उप कृषि निदेशक ने किसानों को पराली/फसल अवशेष प्रबन्ध के बारे में जानकारी दी। पराली खेत में जलाने से मृदा में उपलब्ध सूक्ष्म जैविक तत्व नष्ट हो जाते हैं जिससे फसल पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है एवं पर्यावरण भी प्रदूषित होता है तथा अवगत कराया गया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू योजनान्तर्गत 50 से 80 प्रतिशत अनुदान तक पराली प्रबन्धन हेतु यंत्र क्रय कर सकते है। डा० अंजली साहू वरिष्ठ वैज्ञानिक के०वी०के० द्वितीय सण्डीला ने किसानों को दलहनी, तिलहनी एवं धान फसलों से सम्बन्धित कीट एवं रोग नियंत्रण एवं आगामी रबी सीजन में उगाई जाने वाली फसलों के लिए खेत की तैयारी के सम्बन्ध में चर्चा की। पशु चिकित्साधिकारी डा० एस०एस० चौधरी ने किसानों को पशुपालन की खेती के बारे जानकारी दी। खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड भरावन रीता सिंह ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषकों को जानकारी दी। उपरोक्त की तरह विकास खण्ड कोथावां में भी कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेन्ट आफ काप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि निर्भय वर्मा ब्लाक प्रमुख कोथावां ने गोष्ठी का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों के खाते प्रतिवर्ष छः हजार रूपये सीधे खाते में भेजने का काम किया है। मुख्य अतिथि ने कृषक रामकुमार को पावर स्प्रेयर मशीन एवं कृषक सुरेश पाल, बबलू सिंह, नीलम देवी, रामावती, लोकनाथ, ौलेश सिंह, सुन्दर लाल, धीरेन्द्र सिंह, राधा एवं मदन को तोरिया मिनीकिट्स का निःशुल्क वितरण किया। इसके अलावा कृषक उमाकान्त पाण्डेय एवं रामाधार सिंह को सोलर पम्प स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किये गये। डा० त्रिलोकी सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, के०वी०के० द्वितीय सण्डीला ने किसानों को आगामी रबी सत्र में दलहनी एवं तिलहनी फसलों की बुवाई के बारे में एवं कीट/रोग नियंत्रण की जानकारी दी।फसल अवशेष/पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। विनीत कुमार उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर ने बताया कि वह अपने खेतों में फसल अवशेष (पराली) को न जलायें, बल्कि फसल अवशेष/पराली को नजदीकी गौशालाओं में पराली दो—खाद लो। कार्यक्रम अन्तर्गत अपनी पराली को देकर गोबर की खाद प्राप्त करें। उपरोक्त दोनों कार्यक्रम में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी कोथावां, वैज्ञानिक के0वी0के0 द्वितीय हरदोई, सलाहकार रा०खा०सु०मि०, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










