भोजन में पोषण की महता को समझाने के लिये पोषण माह का हुआ आयोजन
अविनाश निराला
रोह, नवादा (बिहार)। शिक्षा विभाग द्वारा भोजन में पोषण की महता को समझाने के लिए पोषण माह का आयोजन किया गया है। इसके तहत विद्यालयों में बच्चों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचम्बा उर्दू में पोषण रंगोली का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों द्वारा मध्याह्न भोजन में इस्तेमाल होने वाले दाल, चावल, सब्जी, हल्दी, फल, आलू आदि के सहयोग से एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोली बनाया जो लोगों को खूब भाया। तथा यहां का बना रंगोली खूब वायरल भी हो रहा है। बच्चों ने पेड़, सायकिल, चूहा, तितली आदि कलाकृतियों के अलावा कई प्रकार का मनमोहक रंगोली भी बनाया। जिसे देख लोग दांतों तले अंगुली दवा रहे हैं। इसके अलावा खाने में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के अनाजों का स्टॉल लगाकर लोगों को पोषण के महत्व व इसके फायदे के बारे में बताया गया। मध्याह्न भोजन योजना के प्रखंड समन्वयक किरण कुमारी ने भी रंगोली के माध्यम से बच्चों को दी जा रही पोषण की जानकारी की खूब सराहना कर रहे हैं। वही विद्यालय के महिला शिक्षकों द्वारा हाथों में मेंहदी लगाकर पोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि जब से आलोक कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाए गए हैं तब से विद्यालय अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए चर्चा के केंद्र बिंदु में रहा है। जिसके कारण विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ी है और नियमित रूप से विद्यालय भी आने लगे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










