चोरों का लगातार बढ़ रहा आतंक
रौशन कुमार सोनू
कौआकोल, नवादा (बिहार)। स्थानीय प्रखण्ड में इन दिनों चोरों के आतंक से लोग काफी परेशान है। खासकर किसान वर्ग पर इन दिनों चोरों का कहर देखने को मिल रहा है। 15 दिन पूर्व प्रखण्ड के छबैल पंचायत के भंडारी गांव से किसानों के तीन समरसेबल चोरी की घटना का मामला अभी ठंढा भी नहीं हुआ कि रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक बार फिर से पाली पंचायत के रूपी गांव से तीन समरसेबल की चोरी कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने रूपी गांव के किसान हरिहर प्रसाद सहदेव महतो एवं चंद्रशेखर मांझी के खेत में लगे समरसेबल की चोरी कर लिया चोरी की लगातार बढ़ रही घटना से किसान काफी परेशान हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










