Homeअमेठी6 माह की आयु वाले बच्चों के लिये पानी नहीं, केवल स्तनपान...

6 माह की आयु वाले बच्चों के लिये पानी नहीं, केवल स्तनपान को लेकर रैली—गोष्ठी 30 तक

6 माह की आयु वाले बच्चों के लिये पानी नहीं, केवल स्तनपान को लेकर रैली—गोष्ठी 30 तक

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया कि जनपद में ’’पानी नहीं केवल स्तनपान अभियान’’ 1 मई से 30 जून तक चलाया जा रहा है जिसके तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार एवं सम्बन्धित कन्वर्जेन्स विभागों के समस्त अधिकारियों के साथ जनपद के आम नागरिकों एवं सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं से उक्त अभियान से जुड़कर वृहद प्रचार-प्रसार करने की अपील किया है।

इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में संचालित 1949 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 6 माह आयु के बच्चों के लिए पानी नहीं केवल स्तनपान अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जनजागरूकता रैलियों, गोष्ठियों, गृह भ्रमण के द्वारा तथा ग्राम स्वच्छता पोषण दिवस पर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिशु को जन्म के एक घंटे के अन्दर स्तनपान एवं 6 माह की आयु तक केवल स्तनपान (पानी, शहद, घुट्टी आदि भी नही) उसके जीवन रक्षा के लिए अति आवश्यक है किन्तु समाज में प्रचलित विभिन्न मान्यताओं व मिथकों के वजह से 06 माह तक केवल स्तनपान सम्भव नहीं हो पाता है और परिवार के सदस्यों द्वारा शिशु को घुट्टी, शहद, चीन आदि के घोल का सेवन कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि उक्त कारणों से शिशु संक्रमण का शिकार हो जाते हैं जो उनके जीवन के लिए घातक सिद्ध होता है। मॉ के दूध के साथ पानी पिलाना प्रमुख बाधाओं में से एक है। यह गर्मियों में और भी बढ़ जाता है। मॉ के दूध में पौष्टिक तत्वों के साथ पानी भी पर्याप्त मात्रा में होता है जिससे पानी की आवश्यकता बच्चों में पूरी होती है तथा बच्चे को अलग से पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read