नौ अभियुक्तों को भेजा गया जेल
अभियान चलाकर 45 के खिलाफ हुई शांतिभंग की कार्यवाही
जीपी वर्मा
बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा कुल 09 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 45 व्यक्तियों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयीहै।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त राज सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह निवासी नागपुर डेहरी थाना रसडा जनपद बलिया को आज गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद निवासी मुरदाहिया नयापुरवा मजरे बसंतपुर मंझारा को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।
थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त मुन्ना पुत्र इस्माइल निवासी ग्राम अजौवा को गिरफ्तार किया गया। थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बिहारी पुत्र भग्गू व गंगाराम पुत्र राममनोहर निवासी क्रिसिया मजरे उमरवल थाना सुबेहा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। थाना घुंघटेर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महादेव पुत्र जगरनाथ गौतम निवासी ग्राम गांगेपुर मजरे पिण्डसांवा, कमलेश पुत्र विशेश्वर रावत निवासी ग्राम ताहिरपुर टेरी व संजय पुत्र तोताराम निवासी ग्राम शेखवापुर मजरे मोहसण्ड थाना कुर्सी को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त श्रीकांत वाजपेयी पुत्र प्रताप नरायन निवासी सरैया मकबूलनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना देवा पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











