Homeबदायूंशादी अनुदान योजना में 589 लाभार्थियों को 117.80 लाख रुपये से किया...

शादी अनुदान योजना में 589 लाभार्थियों को 117.80 लाख रुपये से किया जाएगा लाभान्वित

शादी अनुदान योजना में 589 लाभार्थियों को 117.80 लाख रुपये से किया जाएगा लाभान्वित

अंकित सक्सेना
बदायूँ। पिछड़ा वर्ग (अन्य पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत 589 लाभार्थियों को 117.80 लाख रुपए लाभांवित किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसमें एक व्यक्ति को अधिकतम दो पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य है, डीएम ने इसकी स्वीकृति दे दी है।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के पुत्र विश्वजीत गुप्ता, भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ शादी अनुदान (पिछड़ा वर्ग) के सम्बंध में बैठक आयोजित की। इसमें पात्रता के लिए शहरी क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय अधिकतम 56460 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय अधिकतम 46080 रुपये निर्धारित है।

आवेदक को पुत्री की शादी तय होने पर शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व से एवं शादी होने के 90 दिन बाद तक आवेदन ऑनलाइन करना अनिवार्य है। आवेदन ऑनलाइन करने के उपरान्त उसकी हार्डकॉपी समस्त आवश्यक संलग्नकों सहित उपजिलाधिकारी अथवा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा की जाती है। उपजिलाधिकारी अथवा खण्ड विकास अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र के स्थलीय सत्यापन के उपरान्त पात्रता की स्थिति में आवेदन पत्र को डिजिटल सिग्नेचर से सत्यापित या अग्रसारित कराते हुए सत्यापन आख्या सहित उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय को उपलब्ध करायी जाती है।

कार्यालय स्तर पर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त होने एवं पी.एफ.एम.एस. से रिस्पॉन्स प्राप्त होने पर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाने हेतु जनपद स्तरीय शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक कराकर अनुदान स्वीकृत कराने का प्रावधान है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read