HomeBiharरक्तदान से शरीर को होते हैं कई फायदे: डॉ. संतोष

रक्तदान से शरीर को होते हैं कई फायदे: डॉ. संतोष

रक्तदान से शरीर को होते हैं कई फायदे: डॉ. संतोष

मोहनियां व भभुआ में लगाया गया रक्तदान शिविर
निशा
भभुआ (बिहार)। रक्त के अभाव मे किसी भी मरीज की जान न जाये, इसके लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भभुआ कैमूर शाखा द्वारा शनिवार को चिकित्सक दिवस के अवसर पर जिले मे दो जगह पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर डॉ. भृगुनाथ मेमोरियल हॉस्पिटल मोहनियां मे सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक एवं दूसरा शिविर सदर अस्पताल भभुआ मे दोपहर 1:30-2:30 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया गया। मोहनियां मे रक्तदान शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता शशिभूषण उपाध्याय एवं आईएमए के संरक्षक डाॅ. अनिल कुमार सिंह द्वारा किया गया।

डाॅ. भृगुनाध सिंह मेमोरियल हास्पिटल मे कुल 41 लोगो ने रक्तदान किया। सदर अस्पताल भभुआ में कार्यक्रम की शुरुआत आईएमए की तरफ से आईएमए के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा किया गया। वहीं इस रक्तदान शिविर में डॉ .संतोष सिंह, डॉ. सिद्धार्थ राज सिंह व अजय कुमार सिंह द्वारा रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर मे शामिल रक्तदाताओं को आईएमए की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद आईएमए कैमूर के सचिव सह बिहार के संयुक्त सचिव डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि रक्त की ये यूनिटें कैंसर, थैलेसिमिया, लावारिस मरीज, एनमिक गर्भवती समेत अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार मे सहायक होगी।

स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। लोगों मे ऐसी भ्रांतियां फैली हुई हैं कि रक्तदान से शरीर कमजोर हो जाता है और उस रक्त की भरपाई होने मे काफी समय लग जाता है। इतना ही नही लोगो मे यह गलतफहमी भी व्याप्त है कि खून देने से रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने के कारण बीमारियां जल्द पकड़ लेती हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि वह व्यक्ति जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है, वजन 45 किलो से अधिक हो, जिसे एचआईवी, हेपटाइटिस बी,सी, रक्ताल्पता, मधुमेह इत्यादि की बीमारी न हो वह रक्तदान कर सकता है।

एक बार मे 350 मिलि रक्त दिया जाता है। उसकी क्षतिपूर्ति चौबीस घंटे के अंदर हो जाती है और गुणवत्ता की पूर्ति महीने भर मे हो जाती है। दूसरे जो नियमित रक्तदान करते हैं उन्हे ह्रदय संबंधित बीमारियां कम परेशान करती हैं। तीसरी अहम बात यह है कि हमारे रक्त की संरचना ऐसी है कि उसमे समाहित रेड ब्लड सेल तीन माह मे स्वयं ही मर जाते है लिहाजा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह मे एक बार रक्तदान कर सकता है। वहीं आईएमए के तरफ से प्रभारी सीएस डॉ. आर के चौधरी द्वारा सभागार कक्ष में उत्कृष्ट कार्यों के तहत कैमूर के डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. राजनारायण प्रसाद, डॉ. लोकनाथ तिवारी, डॉ. आर.के.चौधरी, डॉ. तेग बहादुर सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह (उपाधिक्षक सदर अस्पताल), डॉ. माहताब खान, डॉ. रवि रंजन प्रकाश, डॉ. निशांत सिंह व डॉ. राज शेखर को सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read