HomeBiharसदर अस्पताल में दिखा लापरवाही

सदर अस्पताल में दिखा लापरवाही

सदर अस्पताल में दिखा लापरवाही

सिक्योरिटी गार्ड पहरेदारी छोड़ कर रहा ब्लड प्रेशर चेक
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव सूबे की अस्पतालों की सूरत बदलने में दिन-रात एक कर रहे हैं। लगातार कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर काम में लापरवाह अधिकारियों और कर्मियों की क्लास लगा रहे हैं लेकिन नवादा सदर अस्पताल में कुव्यवस्था और और लापरवाही का मामला लगातार सामने आ रहा है। यहां ड्यूटी पर रहे सुरक्षा गार्ड स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया है। अस्पताल में पहरेदारी छोड़कर एक सिक्योरिटी गार्ड ही मरीजों का ब्लड प्रेशर चेक करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का दावा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नवादा के सदर अस्पताल को लेकर उनके दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। या फिर इस सिक्योरिटी गार्ड के जिम्मे ही सदर अस्पताल का पूरा कामकाज सौंप दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read