HomeBiharशरारती तत्वों ने झोपड़ीनुमा दुकान में लगायी आग

शरारती तत्वों ने झोपड़ीनुमा दुकान में लगायी आग

शरारती तत्वों ने झोपड़ीनुमा दुकान में लगायी आग

विजय कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड के पुनौल गांव में सोमवार की रात्रि शरारती तत्व के लोगों ने जीविका दीदी के दो झोपड़ीनुमा दुकान में आग लगा दिया जिससे दुकान में रखी हजारों रुपये की आवश्यक सामन जल कर राख हो गया। जीविका दीदी सावित्री देवी और जानकी देवी ने बताया कि हम लोग जीविका ग्राम संगठन से सतत जीवकोपार्जन योजना से 30 हजार रुपया पूंजी लेकर चाट, पकौड़ी, अंडा का दुकान खोले थे। सावित्री देवी एवं जानकी देवी जो की सतत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत चाय नास्ता की झोपड़ीनुमा दुकान चला रही थी जिसे सोमवार की रात को शरारती तत्वों नें आग के हवाले कर दिया। बीपीएम गीतिका रानी ने बताया कि सावित्री देवी को दुर्गा जीविका महिला ग्राम संगठन पुनौल के द्वारा चाय नास्ता की दुकान के लिए चयन कर रोजगार उपलब्ध करवाया गया था वहीं जानकी देवी को आकाश जीविका महिला ग्राम संगठन पुनौल के द्वारा चयनों प्रान्त चाय नास्ता की दुकान के लिए रोजगार उपलब्ध करवाया गया था। दोनों ही महिला अत्यंत गरीब परवार से हैं जिन्हें सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका के ग्राम संगठनों द्वारा चयन किया गया था और रोजगार उपलब्ध करवाया गया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read