सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का होगा अपना भवन: प्रमोद
श्रवण सिंह
कैमूर, भभुआ (बिहार)। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का अब अपना भवन होने से खाद्यान्न वितरण में ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। यह उक्त विचार मंगलवार को सराय पकवान ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद पांडेय मंटू ने अपने गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निजी भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के पश्चात ग्रामीणों के बीच व्यक्त किया। बताया कि शासन के मंशा के अनुसार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही भवन बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे ग्रामीणों को अपना खाद्यान्न लेने में सहूलियत होगी। वहीं पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव ने बताया की पूरे जनपद में करीब 75 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का भवन निर्माण कराए जाने के लिए धन उपलब्ध है। इसी कड़ी में सकलडीहा विकास खंड में करीब आठ गांव सभाओं में भवन निर्माण का कार्य कराया जाना है। जिसमें दो कमरे और एक बरामदा का निर्माण होना है। कार्य में तेजी लाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से वार्ता किया जा रहा है। इस दौरान यशवंत सिंह, आनंद, बबलू सहित अन्य रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










