एनडीआरएफ टीम ने छात्रों को आपदा से बचने के बताये उपाय

एनडीआरएफ टीम ने छात्रों को आपदा से बचने के बताये उपाय

एम. अहमद
श्रावस्ती। आपदा जोखि़म नियुनिकरण के अंतर्गत आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु विभिन्न संस्थानों और हितधारकों को सशक्त बनाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगातार मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरुकता के अभियान चला रही है। साथ ही समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बच्चे एवं शिक्षण संस्थानों में आपदा से बचाव हेतु स्कूलों/कॉलेजों में स्कूल सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इसी क्रम में जनपद के विकास खण्ड गिलौला स्थित श्री काशी विश्वनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में एनडीआरएफ टीम द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एनडीआरएफ की प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकंप में बचाव के तरीके, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तत्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, अग्निशामक यंत्र का उपयोग, आग से बचाव की तकनीक, रस्सी बचाव तकनीक, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना, सड़क सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव, आकाशीय बिजली से बचाव के तरीके और दामिनी ऐप का इस्तेमाल आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भूकंप बचाव ड्रिल और आपातकालीन निकासी ड्रिल का भी अभ्यास किया गया। जिसमें कॉलेज के विद्यार्थीयों, शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और इससे लाभान्वित हुए। श्री काशी विश्वनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य ने एनडीआरएफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीआरएफ द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम बहुत प्रशंसनीय और शिक्षाप्रद है। इस कार्यक्रम से कॉलेज के विद्यार्थी व अध्यापक लाभान्वित होंगे और आपदा के दौरान अपने और अन्य लोगों के जीवन को बचाने में अपना सहयोग प्रदान कर पायेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।