सुधासागर महाराज ने अन्नपूर्णा सेवा संघ व दानदाताओं को प्रदान किया आशीर्वाद
963201
सुधासागर महाराज ने अन्नपूर्णा सेवा संघ व दानदाताओं को प्रदान किया आशीर्वाद
जयेश बादल ललितपुर। 108 श्री सुधासागर जी महाराज के चरण अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा संचालित अन्नपूर्णा भोजनशाला हॉल जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को पड़े, जहां पर उन्होंने अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जाना तथा समस्त कमेटी को आशीर्वाद प्रदान किया। अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा 7 अप्रैल 2016 से सुबह व शाम दोनों समय लगभग 800 से 900 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इसके बाद 18 मई 2021 से कोरोना काल मे अन्नपूर्णा ऑक्सीजन बैंक की स्थापना हुई जिसमें शहर के लोगों को लगातार निःशुल्क ऑक्सीजन प्रदान की जा रही है।
तीसरी योजना अन्नपूर्णा एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया जिसमें बिल्कुल निःशुल्क सेवा चलाई जा रही है जिसमें मरीजों से ना ही डीजल का ,ना ही ड्राइवर का कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है। ललितपुर से गंभीर मरीजों को दूसरे शहरों के उच्च स्तरीय अस्पताल में निशुल्क पहुंचाया जाता है तथा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता है जिसमें सैकड़ों व्यक्ति हर वर्ष रक्तदान करते हैं। जैसे अनेकों मरीजों की दिव्य जान बचाई जाती है इन सभी योजनाओं की जानकारी महाराज जी को दी गई जिस पर 108 श्री सुधासागर जी महाराज ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। अन्नपूर्णा सेवा संघ की कमेटी ने क्षेत्रपाल पहुंचकर 108 सुधासागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित किया तथा महाराज ने सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर अन्नपूर्णा भोजनशाला के परम शिरोमणि संरक्षक श्रीमती सुषमा साध, संरक्षक राम शरण अग्रवाल, अरविंद जैन ऑप्टिशियन, सुशील भट्टाचार्य, हरचरण बाबा, स्वदेश डब्बू अग्रवाल, प्रभारी जगजीत सरदार, आदर्श रावत, नवनीत जैन अमेरिका, नरेश गुप्ता, विनय ताम्रकार, हरिश्चंद्र नामदेव, श्रीमती रवि जैन, अर्चना रावत, अलका जैन, श्रीमती किरण जैन सतभैया, छोटू पहलवान, प्रदीप साहू, अरविंद साद, जितेंद्र पंथ, आनंद कुशवाहा, अभिषेक सराफ, अंकुर जैन मोहन मावा, श्रीश कुमार जैन सिंघई, हरचरण बाबा, राजू जैन स्पोर्ट्स, मयंक जैन इलेक्ट्रॉनिक्स, ऋषभ जैन, अनुराग जैन, सुरेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।