एनसीआरएमयू चुनावी माहौल: मतदान के दिन शहर में उमड़ी भारी भीड़
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। 6 दिसम्बर को एनसीआरएमयू टूंडला शहर में गुप्त मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान का दौर सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और पूरे दिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही। विभिन्न विभागों के रेलवे कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे चुनावी माहौल गर्मा गया।
टूंडला के प्रमुख रेलवे स्टेशन और कर्मचारियों के क्षेत्रों में पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जहां कर्मचारियों ने अपनी पसंदीदा यूनियन के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डाले। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही, हालांकि कुछ स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एनसीआरएमयू चुनाव को लेकर रेलवे कर्मचारियों में खासा उत्साह था और विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थन में बड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए थे। इस चुनाव को लेकर कर्मचारियों में एकजुटता और अपनी आवाज को मजबूती से प्रस्तुत करने का एक अहम अवसर माना जा रहा है। कर्मचारियों ने पूरी शांति और समर्पण के साथ अपने मतदान का अधिकार प्रयोग किया। इस मतदान में मुख्य रूप से राहुल कुमार मीना संगठन मंत्री नवल किशोर मीना, सहायक शाखा सचिव, यशपाल, सहायक शाखा सचिव शाखा, पंकज कुमार, सहायक शाखा सचिव कुशल कुमार गुप्ता,कार्यालय अधीक्षक, मुकेश सिंह (एसएसई), दिव्य प्रकाश (एसएसई), बीके शर्मा, पीडी टंडन (एसएस ई कंट्रोल), टिंकू बघेल (टीएम 2), जवाहर सिंह, हरिओम सिंह (सक्रिय कार्यकर्ता), कार्यकारी मंडल अध्यक्ष सूबे सिंह मीना, बलराम, शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह, अमित पाल सिंह, सतेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, दीपक शर्मा, सिया राम, राजेंद्र सिंह, शुभम, शंकर गोपाल, कृष्ण दीक्षित, मनोज कुमार, देवेश गौतम, प्रवीण यादव, बीएल मीना, सोमेश यादव, सुनील कुमार, मनोज मीना, कृष्णा मीना, जितेंद्र कन्नौजिया, ओमवीर सिंह, संजीव यादव, शैलेश कुमार, विजय मसीह, प्रदीप कुमार, सनी दक्ष, विजय मसीह, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









