आरआरपीजी कॉलेज के एनसीसी छात्रों का अग्निवीर में चयन होने पर हुआ सम्मान
कैडेट शिवम, मो.सईम, निर्भय, मो.इस्माइल, रविन्द्र यादव और समीर अग्निवीर के रूप में हुए चयनित
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में एनसीसी कैडेटों द्वारा सेमिनार हाल में एनसीसी के चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट शिवम सिंह, मोहम्मद सईम, निर्भय पाल, मोहम्मद इस्माइल, रविन्द्र कुमार यादव और समीर का चयन अग्निवीर के रूप में हुआ है। जिनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुबेदार मेजर हुकुम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नायब सूबेदार गजेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर पी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि चयनित अग्निवीर महाविद्यालय के साथ ही राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। जब भी मैं सेना के वर्दी में किसी को देखता हूं उसके प्रति मेरा विशेष सम्मान रहता है।
महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ उमेश सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और कहा कि एनसीसी कैडेट्स निरंतर देश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। सम्मान समारोह में डॉ लाजो पांडेय, डॉ रामसुंदर यादव, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ सुरेन्द्र प्रताप यादव, डॉ नीतू सिंह, डॉ ओ.पी. त्रिपाठी, डॉ सीमा सिंह, डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ सुधीर सिंह, डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ पवन कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। सम्मान समारोह का संचालन छात्रा काजल मिश्रा ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











