ग्रामीण युवाओं को नंद घर पर दिया जा रहा एआई फॉर ऑल का प्रशिक्षण
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। अमेठी एवं रायबरेली जिले के 325 आंगनबाड़ी केंद्र नंद घर पर चल रहे एआई फॉर ऑल कार्यक्रम के अंतर्गत नंद घर केंद्र पर लगभग 600 लोगों से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। एक माह तक चलने वाले इस शिविर में 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागियों को दो डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एआई की बुनियादी समझ, जागरूकता बढ़ाना एवं एक जिम्मेदार एआई नागरिक बनाने की नीव रखना है। एआई फॉर ऑल की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई 2021 को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर किया गया।
इस कार्यक्रम को इंटेल इंडिया शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार डिजिटल इंडिया की साझा पहल द्वारा उत्तर प्रदेश के 10 लाख नागरिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार देखा गया। प्रतिभागियों ने एआई के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने की जिज्ञासा व्यक्त की। शुभम सिंह जो कि तिलोई क्षेत्र के निवासी हैं, उन्होंने बताया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर युवाओं में खासी रोचकता है।
क्योंकि एआई भविष्य में रोजगार के अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस प्रशिक्षण में एआई के संदर्भ में जो भ्रांतियां हैं उन्हें दूर किया है। मैं भारत सरकार और इंटेल इंडिया की इस पहल का स्वागत करता हूं। निर्मल ह्रदय एजुकेशनल सोसायटी एवं अनवरत फाउंडेशन का उत्तर प्रदेश के और 10 लाख नागरिकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











