Homeबदायूंनकल विहीन कराई जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं

नकल विहीन कराई जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं

नकल विहीन कराई जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं

डीएम व एसएसपी ने परीक्षा केन्द्र व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओम प्रकाश सिंह ने वज़ीरगंज स्थित बोर्ड परीक्षा केन्द्र मुन्ना लाल इंटर कॉलेज एवं बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज का शनिवार को औचक निरीक्षण कर बोर्ड के प्रश्नपत्रों को रखने के लिए बनाए स्ट्रांग रूम और प्रत्येक कक्ष में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया।

डीएम ने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाएं पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्भीक रूप से नकलविहीन सकुशल सम्पन्न कराई जाएंगी। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाएं(हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट) 16 फरवरी से 4 मार्च तक संचालित होंगी।

गत वर्षां की भांति इस वर्ष भी सभी परीक्षा केन्द्र सीसीटीवी कैमरों से लैस किए गए हैं। लखनऊ में मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। मॉनिटरिंग के लिए परीक्षा केन्द्र प्रभारी के कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की स्क्रीन लगाई गई हैं। वहीं लखनऊ में बैठे अधिकारी सभी परीक्षा केन्द्रों की प्रत्येक गतिविधि पर नज़र रखेंगे।

जनपद में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के लिए 104 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल के 37978 एवं इंटरमीडिएट के 29340 कुल 67318 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read