HomeFirozabadराष्ट्रीय लाेक अदालत का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय लाेक अदालत का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय लाेक अदालत का किया गया आयोजन

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशन में जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लाेक अदालत का उद्घाटन हरवीर सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण श्री धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) फिरोजाबाद, बार के अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश, हरवीर सिंह द्वारा सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं अन्य विभागों के उपस्थित अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगणों से लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण का आहवान किया गया और उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, स्टाम्प, सिविल, धारा 138 एनआईएक्ट, भरण पोषण व अन्य अपराधिक एवं वैवाहिक वाद में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराये जाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद द्वारा सभा में उपस्थित सभी अधिकारीगण, बैंक के अधिकारीगण, पत्रकारों व प्रशासन एवं पुलिस विभाग के द्वारा दिये गये विशेष सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव सिंह नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फिरोजाबाद द्वारा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगणों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 180948 वादों का निस्तारण कर कुल मु० 151006563/- रू० अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया। इनमें से मुख्यतः जनपद न्यायालय द्वारा 71050 वाद, परिवार न्यायालयों द्वारा 136 वाद निस्तारित कर सुलह समझौते के आधार पर 8 जोड़े एक साथ भेजे गये। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 39 वादों का निस्तारण करते हुए 23079000/- धनराशि प्रतिकर के रूप में प्रदान की गयी है। राजस्व न्यायालय द्वारा 24965 वाद, बैंक द्वारा बसूली योग्य 682 वादों में 118222523/- धनराशि का सैटलमेंट किया गया। अन्य विभागों द्वारा 84076 वाद निस्तारित किये गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read