नारीबारी में सड़क बनी तालाब चलना हुआ मुश्किल

नारीबारी में सड़क बनी तालाब चलना हुआ मुश्किल

शिवेन्द्र नारायण तिवारी
नारीबारी, प्रयागराज। नारीबारी बाजार में शंकरगढ़ मार्ग की सड़क इन दिनों तालाब में तब्दील हो गई है जिससे आवागमन में लोगों को भरी परेसानियो का सामना करना पड़ रहा हैं। बाइक तथा साइकिल सवार पानी पर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं, सड़क के किनारे स्थित व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है, सड़क के बगल आवास बना कर रह रहे व्यापारियों में संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।
इन दिनों नारीबारी में शंकरगढ़ मार्ग का चौड़ी करण किया जा रहा हैं जिससे एक तरफ तो निर्माण लगभग पूरा होने को है वही दूसरी तरफ की सड़क में उचित व्यवस्था नही होने के कारण बारिश का पानी भर जाने से शंकरगढ़ मार्ग तालाब का रूप धारण चुकी हैं। जिससे यात्रियों (राहगीरों) सहित रोजाना स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी भरी संकट बना हुआ है जिससे उन्हें परेसानियो का सामना करना पड़ रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला