राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनी गयी वादकारियों की पुकार

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनी गयी वादकारियों की पुकार

आरके धनगर
मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल एवम उपभोता अदालत के द्वारा वादकारियों की पुकार सुनते हुए दो सौ से अधिक वादों का निस्तारण कर करीब 11 करोड़ धनराशि वाद कारियो को एक माह के अंदर प्रदान करने के निर्देश दिए गए। मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को क्लेम कोर्ट में मां सरस्वती के चित्र पट पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यतियों एवम जान गवाने वाले व्यक्तियों पर आश्रित परिवारीजनों की प्रतिकर याचिकाओं में विभिन्न बीमा कंपनियों से एक सो इकत्तीस वादों में समझोता कराए तथा दुर्घटनाओं से संबंधित तीस अन्य प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया है।क्लेम कोर्ट के द्वारा इन सभी वादों में नौ करोड़ चौहत्तर लाख चौसठ हजार धनराशि वादकारियों को देने के निर्देश दिये हैं। क्लेम कोर्ट के द्वारा कुल एक सौ इकसठ वादों का निस्तारण किया गया।उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर अमल कराते हुए शीघ्र एवं सुलभ न्याय दिलाने की मंशा को बीमा कंपनियों से वार्ता करके पूरा कराया गया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत में केस तय होने के बाद फिर बीमा कंपनियों को अपील करने का अधिकार भी नहीं रहता है और पीड़ित परिवारों को प्रतिकर की धनराशि भी जल्दी मिलजाती है। वहीं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष नवनीत कुमार के द्वारा विभिन्न कंपनियों के विरुद्ध चल रहे तेतालिस वादों को लोक अदालत में सुनवाई हेतु लगाया गया था। वादकारियों और विभिन्न कंपनियों से वार्ता करके सभी केसों को सुलह समझोता के आधार पर निर्णीत किया गया। इन सभी वादकारियों को एक करोड़ तेईस लाख सत्तावन हजार नो सौ बहत्तर रुपए की धनराशि अति शीघ्र प्रदान करने के लिए विभिन्न कंपनियों को निर्देश दिए गए। नवीन कुमार ने बताया है कि वादकारियों को प्रतितोश की धनराशि जल्द से जल्द प्रदान हो उसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला