Homeप्रतापगढ़आतंक का पर्याय बना नाग-नागिन का जोड़ा पकड़ा गया

आतंक का पर्याय बना नाग-नागिन का जोड़ा पकड़ा गया

आतंक का पर्याय बना नाग-नागिन का जोड़ा पकड़ा गया

सगे भाइयों की काटने से हो गई थी मौत
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। लालगंज थाना क्षेत्र के धधुआ गाजन गांव में सगे भाइयों को काटकर मौत के घाट मुंह में पहुंचाने वाले सांप के जोड़ने को पकड़ लिया गया है। यह दोनों नाग नागिन बताए जा रहे हैं। सपेरे के द्वारा काफी मशक्कत के बाद सांप के जोड़े को पकड़ा गया। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। सपेरा बुधवार से ही सांपों की खोजबीन में लगा था, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे नाग-नागिन के जोड़े को पकड़ लिया गया। इसे देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई थी। बता दें कि सगे मासूम बेटों को डसकर मौत के मुंह में पहुंचाने वाले जहरीले सर्प ने पिता पर हमला कर दिया। शौच के लिए पहुंचा पिता शौचालय में छिपे सर्प की फुफकार से अचेत हो गया। सर्पदंश की आशंका पर परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों की जांच में सर्प काटने का निशान नहीं मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। दो घंटे उपचार के बाद होश आने पर उसने लोगों को आपबीती बताई। लालगंज के धधुआ गाजन निवासी बबलू यादव के पुत्र अर्नव (7) व अगम (9) की रविवार को जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई थी। मासूम पुत्रों की सर्पदंश से मौत की जानकारी पर परदेश से पिता बबलू यादव घर पहुंचा तो सोमवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार हुआ। दो मौतों के बाद घर का चिराग बुझने की दर्दनाक घटना से परिजन अभी उभर भी नही पाए थे कि बुधवार को जहरीले सर्प ने पिता पर भी हमला बोल दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read