स्थानांतरण उपरान्त शिक्षकों को दी गई विदाई
रौशन कुमार सोनू
कौआकोल, नवादा (बिहार)। स्थानीय प्रखण्ड के बापू इंटर विद्यालय पाण्डेयगंगौट में गुरुवार को समारोह का आयोजन कर विद्यालय के तीन सहायक शिक्षकों के तबादला उपरांत भावविनी विदाई दी गई। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार ने बताया कि जिला परिषद नवादा के द्वारा ऐच्छिक स्थानांतरण के तहत विद्यालय के सहायक शिक्षक मुरारी कुमार, अशोक कुमार एवं बलवीर कुमार का स्थानांतरण उत्क्रमित इंटर विद्यालय तेयार एवं इंटर विद्यालय सुघड़ी में किया गया। जिसके बाद गुरुवार को तीनों शिक्षकों को विरमित कर विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में मौजूद प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार समेत विद्यालय के अन्य सहायक शिक्षक नरेश कुमार, सुरेन्द्र नारायण, राजेश कुमार, संजय विश्वकर्मा, संदीप कुमार, ओम प्रकाश कुमार समेत विद्यार्थियों ने तीनों शिक्षकों को फूल मालाओं से लादकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने तीनों शिक्षकों के कार्यकलापों को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा खलेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










