प्रधान सोनू जायसवाल के प्रयास से इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य शुरू
अतरसण्ड के ग्रामीणों में छायी खुशी
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। मंगरौरा ब्लॉक के अतरसंड गांव में मदाफारपुर प्रधान सोनू जायसवाल, विजय तिवारी नीटू, स्व. शेर बहादुर सरोज द्वारा शासन से अथक प्रयास के बाद गांव में 500 मीटर इंटरलाकिंग बनने का बजट जारी हुआ था। गुरुवार को राजकरन वर्मा, पप्पू जायसवाल द्वारा भूमि पूजन कर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ। सीसी रोड अतरसंड की पुरानी प्राइमरी से मुन्ना सिंह के घर तक वहा से रामकुमार वर्मा के घर से होते हुए विनोद वर्मा सदस्य के पुरवे होते हुए रामकरण वर्मा के बनाहवा पुरवे तक इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इंटरलाकिंग कार्य होने से बारिश के मौसम में लोगों को कीचड़युक्त रास्ते से निजात मिलेगी। इस कार्य को लेकर ग्रामीणों के खुशी का माहौल व्याप्त है। मदाफारपुर प्रधान सोनू जायसवाल ने कहा कि ग्रामीणों के समस्या देखते हुए शासन के अधिकारियों को लिखित शिकायत किया गया था अब ग्रामीणों को कीचड़ कच्चे रास्ते से मुक्ति मिल जायेगी। इससे पहले भी वर्मा बस्ती व सरोज बस्ती में इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जा चुका है। ऐसे ही सभी ग्रामवासियों का सहयोग व आशीर्वाद बना रहे जिससे हमेशा गांव में विकास होता रहे। इस मौके पर विनय राय, अनिल तिवारी, मुन्ना सिंह, विनोद वर्मा, राकेश यादव, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










