आधुनिक शौचालय से लैस होगी नगर पालिका
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पति रंजीत बहादुर श्रीवास्तव नगरवासियों को आधुनिक शौचालय का तोहफा देने जा रहे हैं। इनके द्वारा पहले चरण में अपने निजी पैसों से नगर पालिका क्षेत्र में सात शौचालयों का निर्माण कराने की बात कही जा रही है।

शौचालय की खास बात यह है कि इसमें बिजली सप्लाई बंद होने के बाद भी हवा एवं प्रकाश पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि शौचालय की यह डिजाइन उनके द्वारा सरकार से पास कराने के लिए भेजी जाएगी।सरकार की सहमति बनी तो पूरे जनपद को यह शौचालय मुहैया कराया जाएगा।आधुनिक शौचालय का रंग हरा होने के सवाल पर कहा कि यहां पर लोग फ्रेस होने के लिए आयेंगे और क्लियर हो कर जायेंगे।शौचालय का डिजाइन मस्जिद जैसा दिखने के सवाल पर कहा कि ज्ञानवापी में शिवलिंग के ऊपर लगाए गए फौवारा से आपको आपत्ति नहीं हुई तो मेरे इस डिजाइन से दिक्कत क्यों है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















