हादसे को दावत दे रहा रोड किनारे पड़ा पेड़
गोविंद वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में बरसात के समय सड़क किनारे गिरे पेड़ों को ज्यों का त्यों पड़ा रखकर वन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। जाड़े के मौसम से अभी तक तमाम बाइक सवार पेड़ की डालो में फंसकर चोटिल हो चुके हैं।

क्षेत्र के लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के निकट सारा गांव के सामने बरसात के समय शीशम का पेड़ सड़क किनारे गिर गया था।मार्ग बाधित होने के कारण स्थानीय पुलिस ने जी सी बी बुलवाकर पेड़ को सड़क के किनारे कर दिया था उसके बाद से शीशम का पेड़ सड़क के किनारे पढ़ा हुआ है। पेड़ की डालें सड़क की पटरी से लगी हुई पड़ी है जिससे हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अगर दो गाड़ी एक साथ आ जाएं तो बाइक सवार व साइकिल सवार पेड़ की डालें में फसकर घायल हो सकते हैं कुछ दिन पूर्व एक बाइक सवार पेड़ की डाल में फसकर घायल हो चुका है। उसके बाद भी वन विभाग द्वारा पेड़ सड़क किनारे से नहीं हटाया जा सका है।इस संबंध में डी एफ ओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है हमारे द्वारा टीम भेजकर उसे हटवाया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















