Jaunpur News : राज्य कर्मचारी व पेंशनर्स ने वीएन सिंह को दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं पेंशनर्स द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीएन सिंह की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

सभा के पूर्व डा. प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्ष संघर्ष समिति के नेतृत्व में रक्तदान किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी सिंह ने वीएन सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सभा अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने उनके नेतृत्व में किये गये संघर्ष का स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. बेचन मिश्र, जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, अजय मौर्या, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, केके तिवारी, कंचन सिंह, बीबी सिंह, इं. ओपी प्रसाद, अशोक मौर्य, हीरालाल आजाद, कृपाशंकर उपाध्याय, शरद पटेल, कोषागार अध्यक्ष दयाराम गुप्ता, संजय तिवारी, सूरज आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन चन्द्रशेखर सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















