Homeबाराबंकीसांसद ने पूजन—अर्चन कर नाग देवता मेले का किया उद्घाटन

सांसद ने पूजन—अर्चन कर नाग देवता मेले का किया उद्घाटन

सांसद ने पूजन—अर्चन कर नाग देवता मेले का किया उद्घाटन

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी के अंतर्गत मंजीठा के पौराणिक श्री नाग देवता मेले का उद्घाटन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने विधिवत पूजन-अर्चन करके किया। मंजीठा में वर्षों से नाग देवता का मेला लगता चला आ रहा है। मेले में जिले के साथ ही अन्य दूर—दराज के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। दूर—दराज से आने वाले भक्त नाग बाबा के मठ पर दूध चावल चढ़ाकर मनौती मांगते हैं। आषाढ़ पूर्णिमा की रात से भारी सैलाब उमड़ने लगता है।

सांसद श्री रावत ने कहा कि नाग देवता का ऐतिहासिक मंदिर हजारों लोगों की आस्था से जुड़ा है। मंजीठा में नाग देवता का भव्य मंदिर बना हुआ है। इसमें नाग बाबा की बांबी है। श्रद्धालु मिट्टी की छोटी-छोटी मटकियों में दूध चावल भरकर मठ पर चढ़ाकर मनौती मांगते हैं। मान्यता है कि आषाढ़ की पूर्णिमा को दूध चावल चढ़ाने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। मटकी को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालु घरों में ले जाकर चारों कोनों में रख देते हैं। मटकी घर में होने से सर्प नहीं आते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, देवकीनंदन, राज बहादुर वर्मा, लालता प्रसाद कोरी, गिरिजाशंकर, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, आशुतोष अवस्थी, उमेश मिश्रा, कैप्टन विजय श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, नीरज वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read