Homeबाराबंकीसंचारी रोग नियंत्रण को लेकर सीडीओ ने बुलायी बैठक

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर सीडीओ ने बुलायी बैठक

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर सीडीओ ने बुलायी बैठक

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जहां बताया गया कि आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा दस्तक अभियान में घर-घर 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चो एवं क्षय रोग लक्षण वाले बच्चो के घरो में स्टीकर लगाए जायेंगे। दो सप्ताह से ज्यादा खाँसी वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर कुपोषित बच्चो एवं कम वजन के बच्चों की पड़ताल करके एन०आर०सी० में भर्ती कराया जायेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग नोडल के रूप तथा नगर विकास, पंचायती राज, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, ग्राम्य विभाग, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, दिव्यांग कल्याण, सूचना एवं जनसंम्पर्क विभाग, उद्यान विभाग सक्रिय सहभागिता करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग विगत वर्ष माह अक्टूबर 2022 में हुए संचारी अभियान की तरह निर्धारित प्रारूप पर रिर्पोटिंग प्रेषित करेगें। नगरीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्र में संचारी रोग की रोकथाम तथा साफ सफाई शुद्ध पेयजल, जल निकासी, जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई व्यक्तिगत स्वच्छता खुली नालियों के ढकने की व्यवस्था, जल भराव, सड़कों के किनारे उगी वनस्पतियों को हटवाने, खुले में शौच, उथले हैण्डपम्पों का प्रयोग रोकने के लिए उन्हें लाल रंग से चिन्हित किये जायं।

बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग , जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नबाबगंज एवं समस्त नगर पंचायत, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डब्लू०एच०ओ०, डी०एम०सी० यूनीसेफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read