डीआर सर्जिकल हॉस्पिटल का का हुआ उद्घाटन
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। डीoआरo सर्जिकल हॉस्पिटल का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। बता दें कि कस्बा के बछरावां रोड स्थित राम जानकी मन्दिर के पास हॉस्पिटल का डॉ धनन्जय जनरल सर्जन द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया गया। क्षेत्र व कस्बावासियों को बेहतर इलाज के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है।
कस्बा में ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए नगर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी जिस कारण उन्हें अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर डाo राकेश यादव ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं पेट रोग विशेषज्ञ, राजेश यादव एडवोकेट, राजेश मौर्य एडवोकेट, डाo आरएन सिंह, डाo राघवेंद्र सिंह, ऋषि नवीन पैथोलॉजी, मेहर प्रताप सिंह, त्रिलोचन मौर्य, सुनील यादव, अनुराग अग्रहरी, प्रदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













