Homeप्रतापगढ़आठवें दिन पूजा पण्डालों में पूजी गयी मां महागौरी, कन्याओं को कराया...

आठवें दिन पूजा पण्डालों में पूजी गयी मां महागौरी, कन्याओं को कराया गया भोजन

आठवें दिन पूजा पण्डालों में पूजी गयी मां महागौरी, कन्याओं को कराया गया भोजन

बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर माता महागौरी की पूजा विधि विधान से की गई श्रद्धालु माता जी की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही तैयारी में लगे रहे जगह जगह सजे पूजा पण्डालों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली माता जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त पुष्प, कुमकुम, अक्षत, चुनरी, फल और मीठा का भोग माता जी को अर्पित किए ऐसी मान्यता है कि जो भक्त माता जी की पूजा श्रद्धा भाव से करता है मां महागौरी उसके सभी दुखों को दूर करती हैं और अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं भक्तों की सभी मनोकामनाएं माता जी पूर्ण करती हैं अष्टमी तिथि पर पूजा पंडालों में पुरोहित ने विधि विधान से यज्ञ हवन सम्पन्न कराया ज्यादा से ज्यादा लोग यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित किए घर घर छोटी छोटी कन्याओं को भोजन कराया गया और यथा शक्ति दक्षिणा भी दी गई कई पूजा पंडालों में महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए माता जी के भक्तों का तांता लगा रहा देर रात तक मां के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया मदाफरपुर चौराहे पर जय मां शेरावाली के पण्डाल में देर रात तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर पूजा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहकर व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया ग्राम सभा सराय रजई में भी माता जी के पण्डाल में भंडारे का आयोजन किया गया प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लम्बी कतार लगी रही पूरे देश, प्रदेश के साथ साथ ग्रामीणांचल क्षेत्र में भी माता जी की हर्षोल्लास से पूजा अर्चना की गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read