HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्रि पर मन्दिरों में देवी गीत व जगराता...

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्रि पर मन्दिरों में देवी गीत व जगराता कार्यक्रम आयोजित

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्रि पर मन्दिरों में देवी गीत व जगराता कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, संस्कृति विभाग लखनऊ द्वारा मिशन शक्ति, मेरी माटी मेरा देश तथा शारदीय नवरात्रि पर्व पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में देवी गीत, जगराता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके तहत जिलाधिकारी अनुज झां के निर्देश के क्रम में सूचना विभाग एवं संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा जनपद में विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में संस्कृति विभाग के पंजीकृत लोकगायक राहुल पाठक और उनकी टीम द्वारा रामनवमी के अवसर पर मैहर माता मंदिर परमानतपुर में देवी गीत प्रस्तुत किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पंजीकृत गायिका सोनम सरोज एंड पार्टी द्वारा ब्लॉक सिरकोनी के ग्राम कोतवालपुर, दुर्गा पूजा पण्डाल ग्राम सभा मोठहा, दुर्गा पूजा पंडाल ग्राम सभा गोपीपुर तथा दुर्गा पूजा पण्डाल ग्राम सभा बहरीपुर में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। गीत गायन के साथ ही उक्त लोकगायक एवं उनके दल में शामिल सदस्यों द्वारा उपस्थित लोगों एवं श्रोताओं की उपस्थिति में सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया। लोकगीतों का श्रोतागण ने भरपूर आनंद लिया। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं की उपयोगिता को जाना और समझा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read