Homeरायबरेलीचोरों के हौसले बुलन्द, पुलिस अपने में मस्त

चोरों के हौसले बुलन्द, पुलिस अपने में मस्त

चोरों के हौसले बुलन्द, पुलिस अपने में मस्त

आकाश कुमार
खीरों, रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बना रखने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। वही कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने मातहतों को फ़ेरबदल कर अपराध पर लगाम लगाने की पुरजोर कोशिश कर रहे है। लेकिन उनके मातहत उनकी इस साख को मिट्टी में मिलाने में तुले हुए हैं। हम बात करते है खीरों थाना क्षेत्र की जहां चोरों का गढ़ बनता जा रहा है। खीरों थानाध्यक्ष आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहे है। खीरों थाना क्षेत्र चोरों का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है और पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। गौरतलब है खीरों थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अभी हाल ही में निलेश शुक्ला पुत्र दयाशंकर निवासी ग्राम ठाकुरपुर के घर के बाहर से दो भैंस चोरी हो गई। मन्ना पुत्र रहीम बक्स निवासी जगन्नाथगंज के घर के बाहर से आधा दर्जन बकरिया चोरी हो गई। इसी के साथ-साथ कुटकुरी निवासी ममता देवी के साहस और हौसले के चलते बकरी चोरी करने आए चोरों से भीड़ गई और अपनी बकरी चोरी होने से बचा लिया। लेकिन खीरों थाना की पुलिस अभी तक सो के नहीं जगी है। जिससे चोरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं जिसके चलते लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करते जा रहे हैं। खीरों पुलिस इन घटनाओं से सबक न लेकर किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read