Homeप्रयागराजमोदी के लिये जनता की नब्ज टटोलेगी “मोदी विचार मंच”

मोदी के लिये जनता की नब्ज टटोलेगी “मोदी विचार मंच”

मोदी के लिये जनता की नब्ज टटोलेगी “मोदी विचार मंच”

प्रयागराज दौरे पर आये राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संजय पाण्डेय
एमके मिश्रा
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए भाजपा ही नहीं, बल्कि विभिन्न संगठन भी एक्टिव मोड में आ गए हैं। इसमें सबसे प्रमुख है मोदी विचार मंच, जो नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता के बीच में जा रही है। इसमें मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़े भारत के गौरव, उपलब्धियां आदि के बारे में बता रहे हैं। इतना ही नहीं यह संगठन कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भ्रमण करेगी। इसमें 13 ऐसे बुद्धजीवियों को शामिल किया गया है जो राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से जानकार हैं। संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभाल रहे डॉ. संजय पांडेय रविवार को प्रयागराज दौरे पर थे। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि मोदी विचार मंच की टीम 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रांतों में भ्रमण करेगी।

पीएम मोदी के कार्यों की जानकारी दे रहा मंच
डॉ. संजय पांडेय ने कहा कि जून 2004 में गुजरात से मोदी विचार मंच का जन्म हुआ था। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उस समय पूरे देश में ऐसी स्थिति आ गई कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश की गई। उनके ऊपर कई आरोप प्रत्यारोप लगने लगे थे। उसी बीच मोदी विचार मंच की स्थापना हुई। देश में सनातन धर्म चलता रहे, पहले देश, धर्म फिर राजनीति है। इसलिए हम लोग कोई राजनीति की बात नहीं करते हैं सिर्फ लोगों के बीच में जाकर मोदी विजन को बताते हैं। मोदी के आने के बाद पूरे देश में भारत का डंका बजा। हम यहां से चंद्रमा तक पहुंच गए हैं। आज कोई भी शक्तिशाली देश हमारी बराबरी में नहीं है।

6 प्रांतों में भ्रमण करेगी यह टीम
22 सितम्बर को प्रदेश के विभिन्न प्रांतों में यह टीम भ्रमण करने निकलेगी। डॉ. संजय पांडेय ने बताया कि 22 सितंबर को मेरठ (पश्चिम प्रांत), 23 सितंबर को बरेली (ब्रज प्रांत), 24 सितंबर को लखनऊ (अवध प्रांत), 26 सितंबर को झांसी (बुंदेलखंड), 28 सितंबर को गोरखपुर (गोरक्ष प्रांत) और 29 सितंबर को वाराणसी (काशी प्रांत) में भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read