वैश्य महासम्मेलन में असंतोष के खिलाफ उठी आवाज
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतीय वैश्य उच्चस्तरीय महासम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन शिक्षण संस्थान, मोती नगर, ऐशबाग में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से वैश्य समाज के लोगों ने महासम्मेलन में एकत्रित होकर अपनी एकता शक्ति का एहसास कराया। वैश्य समाज का ये महासम्मेलन 2024 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में अपनी सहभागिता को लेकर प्रश्न खड़े कर रहा है। महासम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया ने कहा कि वर्तमान सरकार वैश्य समाज की भरपूर उपेक्षा कर रही है और वैश्य समाज उनके भरपूर योगदान के बाद भी दरकिनार कर रखा है। महासम्मेलन में नवनियुक्त जिला एवं महानगर प्रभारीगण का परिचय के साथ जिलों व महानगरों की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा हुई। प्रमुख रूप से वैश्य समाज द्वारा २९ अक्टूबर २०२३ को आयोजित की जाने वाली रैली की पूर्ण रूपरेखा का प्रस्तुतिकरण और तैयारियों की समीक्षा महासम्मेलन का प्रमुख बिंदु रहा जिस पर वृहद चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक/राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल ने वैश्य समाज को आगामी होने वाली रैली के लिए पूरे जोश के साथ तैयार करने का आह्वान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










