Homeबदायूंशिक्षा निदेशक गजेंद्र ने किया औचक निरीक्षण

शिक्षा निदेशक गजेंद्र ने किया औचक निरीक्षण

शिक्षा निदेशक गजेंद्र ने किया औचक निरीक्षण

अंकित सक्सेना
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में उप्र शिक्षा निदेशक मंडल बरेली गजेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संचालित कक्षाओं में जाकर विद्यालय की छात्राओं से विभिन्न विषयों पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे। प्रश्न उत्तर सेशन काफी रोचक रहा छात्राओं ने भी उत्साह व उमंग के साथ जवाब दिए। जिन्हें सुनकर वे बहुत प्रसन्न हुए और छात्राओं की प्रशंसा भी की। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप और बेहतर प्रदर्शन करें और परिषदीय परीक्षाओं में जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम से भी मुलाकात की और स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया। किसी भी कार्य व किसी भी सेवा की शुरुआत अपने आसपास से ही करनी चाहिए। अवसर के इंतजार में ना रहे सदा काम करते रहें। अंग्रेजी प्रवक्ता कुमारी प्रवीण ने शिक्षा निदेशक को धन्यवाद प्रेषित किया एवं समय-समय पर इसी प्रकार से मार्गदर्शन प्रदान करते रहने की अपेक्षा की और इसके साथ-साथ उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने का आश्वासन भी दिया। छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी छात्राओं के कार्यों की तारीफ किसी भी शिक्षक के सर को गौरव से ऊंचा कर देती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नीरज रस्तोगी भी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read