रजौली पूर्वी पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली
विधान धान परिषद ने डीएम को लिखा पत्र
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड मुख्यालय क्षेत्र में मनरेगा योजना में हो रहे धांधली को लेकर बिहार विधान परिषद सदस्य सह समान्य परियोजना समिति के सदस्य अशोक कुमार ने डीएम को पत्र लिख कर जांच कराने को लेकर मांग किया है। उन्होंने कहा कि रजौली प्रखंड के रजौली पूर्वी पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना में फर्जी तरीके से मजदूरों की सूची बनाकर हस्ताक्षर कर अंगूठा लगाकर राशि का गबन किया जा रहा है और इस राशि का बंदरबांट मनरेगा के अधिकारी और अन्य कर्मियों के बीच बटवारा किया जा रहा है। डीएम को दिए गए लिखित आवेदन में यह भी कहा गया है कि पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति के द्वारा मनरेगा की योजना में धांधली की जा रही है। मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना कुमारी पर भी फर्जी तरीके से राशि निकासी कर लेने का आरोप डीएम को दिए आवेदन में लगाया गया है। विधान परिषद ने डीएम को लिखित आवेदन में कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा पर यह भी आरोप लगाया है कि सप्ताह में एक-दो दिन हिं कार्यालय आती है और दिन झारखंड राज्य के कोडरमा जिला में अपने आवास पर रहती है। विधान परिषद ने पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना में कार्य का बारीकी से जांच करने की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










