राजकीय नलकूप खराब फसलों की सिंचाई हो रही बाधित

राजकीय नलकूप खराब फसलों की सिंचाई हो रही बाधित

अतुल राय/जीतेन्द्र चौधरी
वाराणसी। बरसात न होने से किसान काफी परेशान है।धान वगैर सिंचाई के सूखने की स्थिति में है। सिंचाई का एकमात्र साधन राजकीय नलकूप खराब हो जाने से धान की फसल कहीं कहीं सुख रही है।सेवापुरी विकास खंड के हरिहरपुर ग्राम पंचायत में लगा सरकारी नलकूप संख्या 380 दस दिनों से मोटर जल जाने के कारण बंद पड़ा है। जिससे सिंचाई नही हो पा रही। किसानों के अनुसार उच्च अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी नलकूप की मरम्मत नहीं किया गया।इस बाबत अधिशाषी अभियंता ने बताया मोटर जल जाने के कारण नलकूप बंद होने की जानकारी हुई है ।सोमवार को मोटर निकाल कर वर्क शाप में भेज दिया जायेगा ।दो से चार दिन में मोटर बन कर आते ही सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। जेई रवि शंकर के अनुसार जल्द ही बन जायेगा।वही क्षेत्रीय किसान विनय मिश्रा,नंदलाल पटेल,कन्हैया पटेल,भरत पटेल,मोहित सोनकर सहित अन्य किसानों ने समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला