HomeBiharसंजय बने सिरोड़ाबर पंचायत के उप सरपंच

संजय बने सिरोड़ाबर पंचायत के उप सरपंच

संजय बने सिरोड़ाबर पंचायत के उप सरपंच

मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड सभागार में सिरोडाबर पंचायत के उप सरपंच पद का चुनाव हुआ। जिसमें प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अनिल मिस्त्री के देख रेख में गुप्त मतदान के द्वारा चुनाव कराया गया। जिसमें सिरोडाबर पंचायत के सरपंच और पंच उपस्थित हुए और मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उप सरपंच के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। जिसमे बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। वोटिंग की समाप्ति के बाद वोटों की गिनती की गई।जिसमें संजय शर्मा को 5 मत और शोभा कुमारी को 2 मत प्राप्त हुआ व प्रदीप कुमार साह को 3 मत प्राप्त हुआ।और 3 मत को रद्द पाया गया।वोटों की गिनती के बाद संजय शर्मा को विजयी घोषित किया गया। उसके बाद उसे प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी राजन कुमार उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read