राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पहुंचे विधायक प्रेमपाल
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नाती व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, भारतीय किसान यूनियन भानू के योगेश प्रताप सिंह के सुपुत्र रूद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, अवागढ़ चैयरमैन महेश पाल सिंह, भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी व भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, देशराज सिंह भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा व सम्मानित क्षेत्रीय व भारतीय किसान यूनियन भानू के सम्मानित कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










